Google blog post

Sunday, 18 January 2026

Post office jobs in chhattisgarh

 


इंडिया पोस्ट ऑफिस द्वारा नई भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है इसके तहत मोटर व्हीकल मैकेनिक और इलेक्ट्रीशियन, टायरमैन, ब्लैक स्मिथ और कारपेंटर के पदों पर भर्ती की जाएगी इस भर्ती के लिए आठवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑफलाइन मोड में आवेदन मांगे गए हैं।

भारतीय पोस्ट ऑफिस में नौकरी करने का सोच रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है भारतीय पोस्ट ऑफिस में विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके तहत मोटर व्हीकल मैकेनिक के चार पद, मोटर व्हीकल इलेक्ट्रिशियन का एक पद, टायरमैन के एक पद, ब्लैक स्मिथ के तीन पद और कारपेंटर का एक पद रखा गया है इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 1 अगस्त से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त को शाम 5:00 बजे तक रखी गई है।

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान भारतीय पोस्टल आर्डर के माध्यम से करना होगा।

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक होनी चाहिए इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से आठवीं कक्षा पास एवं संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए अथवा अभ्यर्थी संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए इसके अलावा मोटर व्हीकल मैकेनिक पद के लिए अभ्यर्थी के पास वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन ट्रेड टेस्ट, एक्सपीरियंस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा इसमें चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत 19900 से 63200 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती आवेदन प्रक्रिया

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं उन्हें पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है इसके बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है और प्रिंट कर लेना है।

अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो प्रति सेल्फ अटेस्टेड करके फॉर्म के साथ लगानी होगी जैसे अपनी शैक्षिक योग्यता संबंधी सभी दस्तावेज की फोटो प्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र एवं आईटीआई प्रमाण पत्र, अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।

आवेदन फॉर्म में सही जगह पर फोटो चिपकाएं और सिग्नेचर करें इसके बाद इन्हें उपयुक्त आकर के लिफाफे में डाल दें इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए अनुसार निर्धारित पते पर अंतिम तिथि तक या इससे पहले भेज दें आपका आवेदन फॉर्म 30 अगस्त को शाम 5:00 बजे तक या इससे पहले प्राप्त हो जाना चाहिए।

Post Office Skilled Artisans Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 1 अगस्त 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अगस्त 2024

ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें

आवेदन फॉर्म: 

Leave a Comment

No comments:

Comments System

Best

SPOTLIGHT SENTRAL

Decoding hidden wealth: the Indian art of gold panning on the river

  Delviпg iпto the fasciпatiпg пarrative of a seasoпed explorer, oυr protagoпist has mastered the art of gold paппiпg with υпparalleled expe...

Powered by Blogger.
https://pradeepsinghrajput36.blogspot.com