Google blog post

Monday, 27 April 2026

बालोद में बारातियों से भरी बस में लगी आग, खिड़की से कूदकर लोगों ने किसी तरह जान बचाईकांकेर से बालोद आ रही बारातियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि सभी बाराती समय रहते बस से बाहर निकल.....

शादी सीजन के बीच बालोद जिले में बड़ा हादसा होते-होते बचा। कांकेर से बालोद आ रही बारातियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस में आग चारों तरफ फैल गई। गनीमत रही कि सभी बाराती समय रहते बस से बाहर निकल आए, जिससे जनहानि टल गई।

जानकारी के अनुसार शर्मा ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 07 E 1171 कांकेर जिले के अरौद गांव से बारात लेकर बालोद जिले के बड़गांव जा रही थी।

आग लगते ही बारातियों में अफरा-तफरी मच गई
पुरुर थाना क्षेत्र में जगतरा मंदिर के पास पहुंचते ही बस में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। बारातियों ने खिड़की से कूदकर किसी तरह जान बचाई। सूचना मिलते ही पुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। हादसे के वक्त बस में कितने बाराती सवार थे, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया ह

Monday, 20 April 2026

'कसाई' पिता: टीवी बंद करने के विवाद से शुरूहुआ खूनी खेल, 5 दिन पहले खरीदा था चापड़...

किदवई नगर में नशेड़ी पिता ने सोची-समझी साजिश के तहत अपनी दो मासूम जुड़वां बेटियों की चापड़ से हत्या कर दी। पिता ने देर रात 1:50 बजे से 3:35 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया, जिसकी फुटेज सीसीटीवी में मिली है।  ....
 कांकेर में घर में घुसकर हमला: पुरानी रंजिश में पति की पिटाई, किए तोड़फोड़; पांच आरोपी 

क्राइम
कांकेर के बदरंगी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पांच युवकों ने महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसके पति की पिटाई की। पुलिस ने शिकायत के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के बदरंगी गांव में पांच युवकों ने पुराने विवाद को लेकर एक महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसके पति के साथ मारपीट की। घटना के बाद डरे परिजन थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


ये भी पढ़ें
मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज
पति-पत्नी और वो के चक्कर में जमकर मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोरब: घर में घुसकर महिला से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
संत कबीर नगर
घर में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़, एसपी के निर्देश पर 16 लोग 
Kanpur: घर पर पथराव और तोड़फोड़, महिलाओं से छेड़छाड़, चार नामजद व सात 

मामले की जानकारी देते हुए कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थिया राजेश्वरी कोमरा, निवासी बड़गांव (बदरंगी), ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल को गांव के प्रभुराम आंचला, ललित आंचला, सुनील हिडको, दासू सलाम और अन्य साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।


आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और प्रार्थिया के पति नोहरू राम कोमरा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। घर में रखे सामान और खपरैल को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद डरी हुई प्रार्थिया जान बचाकर रिश्तेदार के गांव पहुंची और अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें.......

Sunday, 19 April 2026

भारत का इकलौता जिला जहां 97 नदियां बहती हैं, बताने वाला GK का एक्सपर्ट

भारत का इकलौता जिला जहां 97 नदियां बहती हैं, बताने वाला GK का एक्सपर्ट
River In India: भारत देश को नदियों का घर कहा जाता है। यहां गंगा, ब्रह्मपुत्र, यमुना, सिंधु, नर्मदा और गोदावरी जैसी सात प्रमुख नदियों संग्रह है। इसके अलावा भी देशभर में कई प्रमुख नदियां हैं। वहीं भारत के कई जिलों में 17 तो कई में 47 नदियां हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का इकलौता जिला कौन सा है जहां 97 नदियां हैं। यदि आप बता देते हैं कि भारत के किस जिले में सबसे ज्यादा नदियां हैं तो हम आपको जीके का धुरंधर मान जाएंगे।


इकलौता जिला जहां 97 नदियां बहती हैं
गंगा, सिंधु, ब्रह्मपुत्र, गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा नदी और कावेरी, महानदी समेत देशभर में कई प्रमुख नदियां हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का इकलौता जिला कौन सा है जहां 97 नदियां बहती हैं।

बताने वाला जीके का एक्सपर्टPhoto : Istock02 / 07
बताने वाला जीके का एक्सपर्ट
अगर आप भी नहीं जानते हैं कि भारत के किस जिले में सबसे ज्यादा नदियां हैं तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस जिले का नाम नहीं बता पाए हैं।

कौन सा जिलाPhoto : Istock03 / 07
कौन सा जिला
बता दें यहां हम गुजरात के कच्छ जिले की बात कर रहे हैं। कहा जाता है कि गुजरात में कुल 185 नदियां बहती हैं, जबकि यहां कच्छ जिले में अकेले 97 नदियां हैं।

इस जिले की प्रमुख नदियांPhoto : Istock04 / 07
इस जिले की प्रमुख नदियां
कच्छ जिले की प्रमुख नदियां रुक्मावती, सुवी, मलन, सरन, साकर, मीठी, घुरुद, वेखड़ी, चांग, खारी, नारा, पंजोरा, खरोद, कोटरी, काली, कनकावती और रूद्रमाता है। हालांकि इसमें अधिकांश नदियां केवल बरसात के मौसम में ही बहती हैं।

डायरेक्ट अरब सागर में गिरती हैंPhoto : Istock05 / 07
डायरेक्ट अरब सागर में गिरती हैं
इसमें ज्यादातर नदियां या तो सीधे अरब सागर में गिरती हैं या फिर रण के रेगिस्तान इलाके में समाप्त हो जाती हैं। इसमें लगभग 13 नदियां बनास, सरस्वती, रूपेन, लूनी, माच्छू, घोडाधरोई, ब्राह्मणी, खारी, फलकी, नारा, सुवी, पूर और भुरुद शामिल हैं।

खारा होता है पानीPhoto : Istock06 / 07
खारा होता है पानी
कच्छ की नदियां छोटी-छोटी धाराओं के रूप में बहती हैं और अधिकतर अरब सागर या कच्छ के रण में जाकर समाप्त हो जाती हैं। इन नदियों का पानी अक्सर खारा भी होता है, जिससे उनका उपयोग सीमित हो जाता है।

जल प्रवाह के कई स्रोत07 / 07
जल प्रवाह के कई स्रोत
गुजरात और विशेष रूप से कच्छ में नदियों की यह बड़ी संख्या इस बात को दर्शाती है कि भले ही यहां जल की कमी हो, लेकिन प्राकृतिक रूप से जल प्रवाह के कई

Comments System

Best

SPOTLIGHT SENTRAL

बालोद में बारातियों से भरी बस में लगी आग, खिड़की से कूदकर लोगों ने किसी तरह जान बचाईकांकेर से बालोद आ रही बारातियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि सभी बाराती समय रहते बस से बाहर निकल.....

शादी सीजन के बीच बालोद जिले में बड़ा हादसा होते-होते बचा। कांकेर से बालोद आ रही बारातियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही...

Powered by Blogger.
https://pradeepsinghrajput36.blogspot.com