Google blog post

Monday, 20 April 2026

'कसाई' पिता: टीवी बंद करने के विवाद से शुरूहुआ खूनी खेल, 5 दिन पहले खरीदा था चापड़...

किदवई नगर में नशेड़ी पिता ने सोची-समझी साजिश के तहत अपनी दो मासूम जुड़वां बेटियों की चापड़ से हत्या कर दी। पिता ने देर रात 1:50 बजे से 3:35 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया, जिसकी फुटेज सीसीटीवी में मिली है।  ....
 कांकेर में घर में घुसकर हमला: पुरानी रंजिश में पति की पिटाई, किए तोड़फोड़; पांच आरोपी 

क्राइम
कांकेर के बदरंगी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पांच युवकों ने महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसके पति की पिटाई की। पुलिस ने शिकायत के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के बदरंगी गांव में पांच युवकों ने पुराने विवाद को लेकर एक महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसके पति के साथ मारपीट की। घटना के बाद डरे परिजन थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


ये भी पढ़ें
मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज
पति-पत्नी और वो के चक्कर में जमकर मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोरब: घर में घुसकर महिला से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
संत कबीर नगर
घर में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़, एसपी के निर्देश पर 16 लोग 
Kanpur: घर पर पथराव और तोड़फोड़, महिलाओं से छेड़छाड़, चार नामजद व सात 

मामले की जानकारी देते हुए कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थिया राजेश्वरी कोमरा, निवासी बड़गांव (बदरंगी), ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल को गांव के प्रभुराम आंचला, ललित आंचला, सुनील हिडको, दासू सलाम और अन्य साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।


आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और प्रार्थिया के पति नोहरू राम कोमरा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। घर में रखे सामान और खपरैल को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद डरी हुई प्रार्थिया जान बचाकर रिश्तेदार के गांव पहुंची और अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें.......

No comments:

Comments System

Best

SPOTLIGHT SENTRAL

'कसाई' पिता: टीवी बंद करने के विवाद से शुरूहुआ खूनी खेल, 5 दिन पहले खरीदा था चापड़...

किदवई नगर में नशेड़ी पिता ने सोची-समझी साजिश के तहत अपनी दो मासूम जुड़वां बेटियों की चापड़ से हत्या कर दी। पिता ने देर रात 1:50 बजे से 3:35 ...

Powered by Blogger.
https://pradeepsinghrajput36.blogspot.com